पंजाब में एसिड अटैक पीड़ितों के लिए अहम खबर सामने आई है।
सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि राज्य सरकार ने एसिड अटैक पीड़ितों के लिए अनूठी पहल की है। इसके तहत एसिड अटैक पीड़ितों के लिए वित्तीय सहायता योजना-2024 केवल महिलाओं तक ही सीमित नहीं रहेगी, बल्कि अब पुरुष और ट्रांसजेंडर एसिड अटैक पीड़ित भी इसका लाभ उठा सकेंगे। इस योजना के तहत अब एसिड अटैक पीड़ितों को प्रति माह 10,000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने राज्य सरकार के इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और उनकी पूरी कैबिनेट का धन्यवाद किया।



