Thursday, April 17, 2025
Google search engine
HomeharyanaChandigarh में मौसम ने तोड़े सारे Record, जानें कैसा रहेगा आगे का...

Chandigarh में मौसम ने तोड़े सारे Record, जानें कैसा रहेगा आगे का हाल

मौसम में बदलाव ने इस बार समय से पहले ही सर्दी को अलविदा कह दिया है।

जिस तरह की सर्दी और कोहरा जनवरी के महीने में देखा जाता है, वह इस बार नहीं देखा गया। हालांकि चंडीगढ़ मौसम केंद्र ने एक बार फिर पहली फरवरी से मौसम में बदलाव की बात कही है। मौसम केंद्र चंडीगढ़ ने शनिवार को गरज के साथ बारिश के आसार जताए हैं। लगभग 15 साल में जनवरी का औसतन तापमान 20.1 डिग्ग्री रिकॉर्ड हुआ। आमतौर पर जनवरी महीने का औसतन अधिकतम तापमान 14 से 18 डिग्री के बीच रहता है, लेकिन यह पहली दफा है कि यह 20 डिग्री तक दर्ज हुआ।
64 साल बाद तीसरी बार जनवरी सबसे गर्म
इस बार 15 सालों में जनवरी का महीना सबसे गर्म रिकॉर्ड किया गया है। वहीं, इस बार 64 साल बाद तीसरा रिकार्ड बन गया 16 जनवरी, 1973 को शहर का अधिकतम तापमान 26.7 डिग्री दर्ज हुआ था। 29 जनवरी, 1961 को अधिकतम तापमान 26.3 डिग्री रिकार्ड हुआ था। इस साल 31 जनवरी को अधिकतम तापमान 25.9 डिग्री दर्ज हुआ है, जो चंडीगढ़ के इतिहास में जनवरी तीसरी बार सबसे ज्यादा गर्म रही है।

3 दिन तक ऐसा ही रहेगा मौसम 

शनिवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे तथा बारिश और गरज के साथ बारिश पड़ने की संभावना है। अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम 9 डिग्री रह सकता है। रविवार को मौसम साफ रहेगा, अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री हो सकता है। सोमवार को भी मौसम साफ रहेगा, अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री हो सकता है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments